Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, February 4
    Mp Regional NewsMp Regional News
    इंदौर न्यूज

    जीएसीसी कॉलेज में साइबर सिक्योरटी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया: एक्सपर्ट ने साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए

    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    जीएसीसी कॉलेज में साइबर सिक्योरटी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया: एक्सपर्ट ने साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए

    भारतीय कानून में “डिजिटल अरेस्ट” जैसा कोई शब्द या अवधारणा परिभाषित नहीं है! कॉल आने पर डरने की जरुरत नहीं है।

    इंदौर। विशाल चौहान। 4 दिसम्बर बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, इंदौर की प्राचार्य डॉ ममता चंद्रशेखर की अध्यक्षता में साइबर सिक्योरिटी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। ततपश्चात मुख्य वक्ता प्रो. गौरव रावल व कॉलेज प्राचार्य डॉ ममता चन्द्रशेखर का स्वागत कॉलेज स्टाफ ने शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

    जीएसीसी कॉलेज में साइबर सिक्योरटी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया: एक्सपर्ट ने साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए
    मुख्य वक्ता प्रो. गौरव रावल साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताते हुवे

    इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्तर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट प्रोफेसर गौरव रावल ने कॉलेज स्टाफ सहित छात्र छात्राओं को विस्तार से साइबर सिक्योरिटी के बारे में बताया। प्रो. गौरव रावल ने बताया कि साइबर अपराध एक अलग प्रकार का अपराध है, जो सिर्फ एक साधारण मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करके किया जा सकता है। व्हाट्सएप और फेसबुक आपके प्रत्येक टेक्स्ट को तब भी स्टोर करते हैं, जब आप इसे केवल सर्च बॉक्स में टाइप करते हैं। इसलिए हमें किसी भी सामग्री को लिखने या खोजने से पहले हमेशा विचारशील होना चाहिए और इस डिजिटल दुनिया में कुछ भी पोस्ट करने से पहले दो बार सोचना चाहिए, क्योंकि इंटरनेट खोज इतिहास को पूरी तरह से हटाया या नष्ट नहीं किया जा सकता है।

    साइबर अपराध से प्रभावी ढंग से जूझने में भारतीय कानून और सुरक्षा एजेंसियों के सामने आने वाली चुनौतियों को बहुत गहराई से समझाया। उन्होंने साइबर क्राइम में नवीनतम साइबर खतरों, जैसे डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग साथ ही ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी पर भी चर्चा की। उन्होने साइबर हेल्पलाइन व पोर्टल के बारे मे बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर क्राइम ब्रांच के टोल फ्री नंबर 1930 को डायल करें और स्थानीय पुलिस स्टेशन पर जाकर सूचना दें साथ ही पोर्टल पर भी ऑनलाइन रिपोर्ट करें।

    भारतीय कानून में “डिजिटल अरेस्ट” जैसा कोई शब्द या अवधारणा परिभाषित नहीं है। सतर्क और जागरूक रहें। इंदौर में पिछले कुछ दिनों में डिजिटल अरेस्ट के 65 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। किसी भी जांच एजेंसी द्वारा आपको कोई कॉल आता है और वह डराता या धमकाता है तो मानिए कि आपके साथ पूरी तरह से धोखाधड़ी हो रही है और इसके लिए आपको जागरूक होने की जरूरत है। कोई भी पुलिस या जांच ऐजेंसी वीडियो कॉल या व्हाट्सएप कॉल से जांच नहीं करती और ना ही किसी प्रकार की कार्रवाई करती है। इसलिए ऐसी कोई भी कॉल आने पर डरने की जरुरत नहीं है।

    कलाम कक्ष में साइबर सिक्योरिटी कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राए
    कलाम कक्ष में साइबर सिक्योरिटी कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राए

    इस मौके पर उपस्थित स्टाफ व छात्र छात्राओं ने आईटी अधिनियम 2008 की धारा 67 और आईपीसी के तहत 354-डी, 507 और 509 जैसी विभिन्न धाराओं के बारे में जाना और सीखा की साइबर चोरों से लोग खुद को कैसे सुरक्षित कर सकते हैं।

    प्राचार्य डॉ. ममता चंद्रशेखर ने सभी छात्र छात्राओं को प्रो. गौरव रावल द्वारा बताए गए साइबर संबंधी जागरूकता व कानून का पालन करने और अपने परिवारजनों को भी इस विषय में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो.हरीश मिमरोठ ने किया। आभार व्यक्त करते हुवे प्रोफेसर दिनेश कुमार गुप्ता ने मुख्य वक्ता प्रो. गौरव रावल का इस साइबर क्राइम के जानकारी पूर्ण व सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleअलीराजपुर सड़क किनारे दिखाई दिया तेंदुआ: थम गए वाहनों के पहिए, कार सवारों ने वीडियो बनाया
    Next Article अलीराजपुर भाजपा मण्डल अध्यक्षो की सूची जारी: बघेल पुनः मनोनीत किए गए मण्डल अध्यक्ष
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान, एमपी रीजनल न्यूज मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज है। पत्रकारिता सफर की शुरुआत 2019 से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटिंग के रूप की। जिसके बाद 2020 में न्यूज वेब पोर्टल अलीराजपुर ब्रेकिंग व 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में अलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं देते रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6-7 वर्षो से सक्रिय है। जिन्हें कई अलग-अलग मंचो पर सम्मानित भी किया गया। इन्होंने होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर से फिशरीज साइंस में स्नातक किया है। इनका इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की पढ़ाई भी जारी है। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से ताल्लुकात रखते है। इनका यूट्यूब चैनल भी है जिसमे 3 लाख 75 हजार से अधिक फॉलोवर है। इन्हें अलीराजपुर जिले में यूट्यूब की और से पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त हुआ था। इन्हें सोशल मीडिया में खासा अनुभव है।

    Latest News

    खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री विक्रय के निर्देश

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    आलीराजपुर जिले में झोलाछाप की लापरवाही से युवक की मौत, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    बिना डिग्री वाले डॉक्टरों पर जिला प्रशासन सख्त: कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

    अलीराजपुर। जिले के ग्राम बेगड़ी में इलाज के दौरान इंजेक्शन लगने से एक व्यक्ति की…

    पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एक ही दिन में संभव

    उत्कृष्ट कार्य करने पर भंवरकुआं थाना के आरक्षक हर्षद कौशल हुवे सम्मानित

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    पीआईयू विभाग की लापरवाही: खुला हुआ पानी का होज दे रहा दुर्घटना को न्योता

    अलीराजपुर। विजय मालवी। जिले के नानपुर में पीआईयू विभाग द्वारा बनाए जा रहे भवन निर्माण…

    जोबट क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण के विरोध में ; आंदोलन के लिए रूप रेखा तैयारी के लिए बैठक रखी गई

    जोबट क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण के विरोध में आंदोलन के लिए रूप रेखा तैयारी के…

    डोल ग्यारस पर्व: तैयारियां जोरों पर, पर्व को लेकर महोत्सव समिति की बैठक सम्पन्न

    अलीराजपुर। जयेश मालानी। जिले के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरो में एक श्री चारभुजा धाम के नाम…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    MG Windsor Ev एमजी मोटर्स का दावा: यह देश की पहली सीयूवी इलेक्ट्रिक कार विंडसर लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख

    स्कूली बच्चो ने उत्साह से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

    कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से अलीराजपुर को मिली 3 नई सड़कों की सौगात

    गुजरात के जामनगर से जोबट विधायक का पुत्र पुष्पराज पटेल गिरफ्तार

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.