Close Menu
Mp Regional NewsMp Regional News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • ताजा खबरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल न्यूज़
      • इंदौर न्यूज़
      • उज्जैन न्यूज़
      • आलीराजपुर न्यूज़
      • झाबुआ न्यूज़
      • धार न्यूज़
      • देवास न्यूज़
      • बड़वानी न्यूज़
      • मंदसौर न्यूज़
      • बुरहानपुर न्यूज़
    • देश
      • विदेश
      • मध्यप्रदेश न्यूज़
    • राजनीति
    • दुर्घटना
    • अपराध
    • टेक्नोलॉजी
    • स्वास्थ्य
    • मनोरंजन
      • खेल
    • करियर
      • शिक्षा
      • नौकरी
    • धर्म
    Wednesday, August 12
    Mp Regional NewsMp Regional News
    झाबुआ न्यूज़

    संभागायुक्त की राजस्व समीक्षा बैठक: नहीं बिक सकेगी मंदिरों की भूमि, पटवारियों की पंचायत स्तर पर उपस्थिति अनिवार्य

    Vishal ChouhanBy Vishal ChouhanUpdated:September 5, 2025No Comments
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Follow Us
    Facebook Instagram
    संभागायुक्त की राजस्व समीक्षा बैठक: नहीं बिक सकेगी मंदिरों की भूमि, पटवारियों की पंचायत स्तर पर उपस्थिति अनिवार्य

    आदिवासी क्षेत्रों में संचालित हाट बाजारों में शिकायत पेटी को स्थापित किया जायें, ग्राम पंचायत स्तर पर बंटवारा, नामांतरण आदेशों एवं राजस्व अभिलेखों की प्रति को वितरण करें

    अलीराजपुर। विशाल चौहान। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह द्वारा इंदौर में गत दिनों राजस्व अधिकारियों की ली गई बैठक परिणाम मूलक बन रही है। इस बैठक में कलेक्टर अपर कलेक्टर, एसडीएम से लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। इससे वरिष्ठ स्तर से दिए जाने वाले निर्देशों का स्पष्ट रूप से प्रसारण मैदानी स्तर तक संभव हुआ। बैठक की ख़ास बात यह भी रही कि संभागायुक्त श्री सिंह द्वारा राजस्व प्रकरणों में होने वाली न्यायालयीन त्रुटियों के संबंध में भी व्यवहारिक रूप से प्रशिक्षण दिया गया। यही नहीं माननीय उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों में जो विसंगतियां रहती हैं, उसके संबंध में भी संभागायुक्त द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों में समन्वय करने वाले लिटिगेशन कार्यालय को सशक्त बनाने का निर्णय भी इस बैठक में हुआ। दीपावली त्योहार में पटाखों और ज्वलनशील सामग्री के बेहतर संधारण और इस संबंध में एसओपी के पालन के लिए संभागायुक्त श्री सिंह द्वारा विस्फोटक विशेषज्ञ श्री शरद सरवटे को भी बैठक में बुलाकर उनके द्वारा प्रशिक्षण प्रदान कराया गया।

    संभागायुक्त श्री सिंह ने समस्त कलेक्टर एवं राजस्व अधिकारियों को राजस्व महाभियान 2.0 की सफलता के लिए बधाई दी गई एवं नक्शा तरमीम और खसरा लिंकिग के शेष कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंदौर एवं बडवानी जिलों में एक वर्ष से अधिक एवं दो से पांच वर्ष के लंबित राजस्व प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर आगामी दो महीनों में शत प्रतिशत निराकरण किए जाने के निर्देश दिए हैं। संभाग के समस्त जिलों में रबी की फसल के बोनी के पूर्व सीमांकन के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान प्रांरभ किया जाकर सीमांकन के लंबित प्रकरणों में सीमांकन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नक्शा तरमीम के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए। इंदौर, धार, खण्डवा, खरगोन जिले सीएम हेल्पलाईन के अपेक्षाकृत अधिक प्रकरण पाये जाने पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराये जाने पर चर्चा भी हुई। इन सब निर्देशों और फैसलों से किसानों और आम आदमी को फायदा मिलेगा।

    पटवारी मिलें पंचायतों में, आदिवासी क्षेत्रों में संचालित हाट बाजारों में शिकायत पेटी को स्थापित किया जायें- संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने निर्देश दिए है कि समस्त जिलों के पटवारियों की पंचायत स्तर पर उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो। उनके मिलने का दिन व समय वहाँ दीवार पर लिखा हो। राजस्व अधिकारी दूरस्थ क्षेत्रों में कैम्प आयेजित कर राजस्व प्रकरणों का निराकरण एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बंटवारा, नामांतरण आदेशों एवं राजस्व अभिलेखों की प्रति को वितरण करें। आदिवासी क्षेत्रों में संचालित हाट बाजारों में शिकायत पेटी को स्थापित किया जायें। राजस्व निरीक्षकों के रिक्त पदों पर वरिष्ठ पटवारी को प्रभार दिये जाने के लिए कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात प्रस्ताव प्रेषित किया जाये। पटवारी उपस्थिति हेतु परख एप के क्रियान्वयन के संबंध में कार्यवाही की जाये। समस्त जिले BRISC एवं CRISC योजना के तहत राजस्व वसूली हेतु अधिक प्रयास किया जाये। लोकसेवा गांरटी में प्रचलित प्रकरणों की प्रत्येक दिन तहसील व अनुभाग स्तर पर समीक्षा की जाये।

    नहीं बिक सकेगी मंदिरों की भूमि- मंदिर, दान, सरकारी पट्टे, न्यास बोर्ड की भूमि के खसरा खतौनी में अहस्तांतरणीय भूमि/कलेक्टर की अनुमति द्वारा ही हस्तांतरणीय होगी की टीप अंकित की जायेगी। समस्त जिलों के बंटवारा के लंबित प्रकरणों को न्यायालय द्वारा तेज गति से निराकरण किया जाये। सीमांकन के लिए तहसीलदार/एसएलआर के स्तर पर सीमांकन की तिथि निर्धारित की जाये। समस्त जिलों में आगामी दिवसों तक नक्शा तरमीम के प्रकरणों का 80 प्रतिशत निराकरण हो जाये एवं टी.एल. बैठक में समीक्षा की जाये। समस्त जिलों के राजस्व अभिलेखागारों में अभिलेख संधारण की समस्त मूलभूत व्यवस्था हो व सुरक्षा हेतु सीसीटीवी की निगरानी कराना सुनिश्चित किया जाये। समस्त जिलों में यदि अनुभाग व तहसील कार्यालय के नवीन भवन निर्माण की आवश्यकता है तो प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाए।

    पटाखों के विक्रय को लेकर निर्धारित एसओपी का पालन अनिवार्य रूप से हो- संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि संभाग के समस्त जिले क्षेत्रान्तर्गत आने वाले औद्योगिक परिक्षेत्रों के गहन जांच कर निरीक्षण करायें। समस्त जिलों में पटाखों के लाइसेंस व भण्डारण की जांच कराना सुनिश्चित किया जाये। समस्त जिले पटाखों के बाजार के लिए मानक प्रचलन प्रक्रिया एसओपी का पालन करते हुए सुरक्षा व बचाव नियामकों के आधार पर ही पटाखा बाजार के स्थान का चिन्हांकन करें।

    अनुविभागीय अधिकारी सप्ताह में एक दिन छात्रावासों, आश्रमों एवं शासकीय चिकित्सालय का निरीक्षण करें- संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि आलीराजपुर, झाबुआ, धार, बडवानी जिले में सौलर पार्क के क्षेत्र में निवेशकों व शासकीय परियोजना के माध्यम से यूनिट स्थापित किये जाने के लिए विशेष प्रयास किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि संभाग के समस्त अनुविभागीय अधिकारी सप्ताह में एक दिन छात्रावासों, आश्रमों एवं शासकीय चिकित्सालय का निरीक्षण करें। छात्रावास अधीक्षक के कार्य, आचरण शैली व योग्यता का आंकलन किया जाए। सोयाबीन उपार्जन पंजीयन केन्द्र, सत्यापन की कार्यवाही और उपार्जन कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए। समस्त जिले महिला एवं बाल विकास और पुलिस विभाग के सहयोग से महिला सुरक्षा केन्द्र जैसे नवाचारों का प्रयास किया जाये।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Telegram Threads Copy Link
    Previous Articleआदिवासी बाहुल्य जिले से ISPL फाइनल ट्रायल के लिए 6 क्रिकेटर्स का चयन, बॉलीवुड अभिनेताओं की टीम में खेलते नजर आएंगे
    Next Article अलीराजपुर समाचार: सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया
    Vishal Chouhan
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    विशाल चौहान एमपी रीजनल न्यूज के एडिटर एवं मध्यप्रदेश डेस्क के डिजिटल इंचार्ज हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से की। इसके बाद वर्ष 2020 में अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज वेब पोर्टल से जुड़े तथा वर्ष 2021 से दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र में आलीराजपुर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं प्रदान कीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 से 7 वर्षों के अनुभव के साथ वे समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन (Editing), डिजिटल मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया रणनीति में विशेष दक्षता रखते हैं। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से फिशरीज साइंस में स्नातक (B.Sc) की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (Master of Journalism) की शिक्षा प्राप्त की है। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले से संबंध रखने वाले विशाल चौहान डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 3.95 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्हें आलीराजपुर जिले में यूट्यूब का पहला सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त करने का गौरव हासिल है।

    Latest News

    श्रावण के द्वितीय सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिव डोले ने किया नगर भ्रमण

    सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता

    ग्राम बड़ी खट्टाली में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

    Leave A Reply Cancel Reply

    You must be logged in to post a comment.

    • Crime
    • Accident
    • Technology
    • Carrier

    अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, मोटरसाइकिल सहित मदिरा जब्त

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    अवैध शराब तस्करी का नया ट्रेंड: किराना, गिफ्ट आइटम और स्कूल बैग में घर-घर पहुंचाई जा रही 

    आलीराजपुर से बड़ी खबर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, खाद्य अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

    Jhabua News: झाबुआ कलेक्टर की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर: जांच में रेत माफिया निकला मालिक

    अलीराजपुर समाचार: बेटी से मिलने जा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बेजुबानों की भी जान होती है साहब: अलीराजपुर में पतंग की डोर में फंसा उल्लू, पशु विभाग ने बचाई जान

    भीषण सड़क हादसा: ईको और क्रेटा की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

    सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार : प्रो. गौरव रावल

    मालवी बोली में भी मिलेंगी खबरें: उज्जैन से आकाशवाणी प्रसारण इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    पारंपरिक सिंचाई पद्धति छोड़कर: ड्रिप योजना का लाभ लेकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया

    एमपीपीएससी में चयन: कम उम्र में नेहा तोमर बनीं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, ग्रामीण अंचल की बेटी ने बढ़ाया मान

    इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

    जिला निर्वाचन कार्यालय इंदौर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

    डीएवीवी का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रहलाद बना प्रोफेसर, बनी प्रेरणादायक मिसाल

    Live Cricket Score

    Live Cricket Scores
    Must Read News

    18 से 33 वर्ष वाले करे आवेदन: आइटीबीपी में 133 कॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्ती

    इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स (आइटीबीपी) ने कांस्टेबल के 133 पदों पर भर्ती के लिए…

    मचा हड़कंप: नदी किनारे झाड़ियों के बीच मिला अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव; शिनाख्त में जुटी पुलिस

    AI से जेनरेट की गई फोटो इतनी रियल लगती है कि इनकी पहचान कैसे की जाए, ये है सच्चाई पता करने का तरीका

    Advertisement

    मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सवांददाता नियुक्त करना है। हिंदी पत्रकारिता Mp Regional News से जुड़ने हेतु सम्पर्क करें।
    Recommended News

    दर्द से तड़पती रही प्रसूता: तीन किमी कीचड़ भरे रास्ते से खटिया पर ले गये प्रसूता को

    जिले के आदिवासियों को कब मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, यहां एम्बुलेंस आती नही खाट ही…

    अलीराजपुर समाचार: अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर झोलाछाप के भरोसे गया युवक, नहीं लौटा जिंदा

    नानपुर, अलीराजपुर। ग्राम बेगड़ी पटेल फलिया निवासी 35 वर्षीय जेराम पिता गिलदार बघेल की संदिग्ध…

    मन की बात कार्यक्रम का सफल आयोजन: खट्टाली मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की

    बड़ी खट्टाली। भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार अलीराजपुर जिले के सभी मंडलों में…

    Mp Regional News website is an online platform that provides regional news and information about various topics, latest news, crime, buisness, politics, sports, technology, education, current events, entertainment and many more.

    QUICK LINKS
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    Top News

    नशा ही नाश का कारण है: एसपी राजेश व्यास की मौजूदगी में नशा मुक्ति सम्मेलन संपन्न

    रेल नेटवर्क आदिवासी अंचल मुख्य रूट से जुड़ जाएगा: अलीराजपुर-खंडवा तक 250 किमी की नई रेल लाइन बिछेगी

    एमपी में भाजपा के 14 और जिला अध्यक्ष घोषित: पुनः परवाल को सोंपी अलीराजपुर की कमान

    भंवरकुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खंडवा नाका स्थित पान दुकान चोरी का 24 घंटे में खुलासा

    Stay Connected

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    © 2026 MpRegionalNews. Designed by MpRegionalNews.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.